महराजगंज। बांसपार नूतन से लक्ष्मीपुर खास जर्जर हो चुके मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस कार्य पर आठ लाख रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के अनुसार, यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है। लंबे समय से बदहाल स्थिति में होने के कारण यहां से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो गया था। बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाता था। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब शासन ने संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी है। सड़क बनने के बाद लोगां को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।