फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालय परिसर में मुंडन कार्यक्रम का भोज, प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण

Mon, 08 Jul 2024 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर रविवार की शाम को विद्यालय परिसर में मुंडन कार्यक्रम का भोज चल रहा था। स्कूल के सामने से गुजर रहे जिलाधिकारी ने देखा तो बीएसए को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को सिंदुरिया प्राथमिक विद्यालय प्रथम परिसर में ग्राम सभा निवासी व्यक्ति के यहां मुंडन संस्कार का प्रीति भोज का कार्यक्रम चल रहा था। तभी निचलौल से महराजगंज की तरफ जा रहे जिलाधिकारी अनुनय झा की नजर विद्यालय परिसर के बाहर लगे गेट और अंदर लगाए गए पांडाल पर पड़ी।
उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी ली तो पता चला कि गांव में एक व्यक्ति के यहां मुंडन संस्कार है उसी का शाम को प्रीति भोज का कार्यक्रम है। जिलाधिकारी ने बीएसए श्रवण कुमार को फोन कर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा को फोन कर मामले से अवगत कराया तो खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा शिव कुमार ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका सुषमा निषाद ने बताया कि इस संबंध में हमें जानकारी नहीं थी। विद्यालय गेट का ताला तोड़कर कार्यक्रम कराया जा रहा था। अधिकारियों का फोन आने के बाद हमें जानकारी हुई है। खंड शिक्षाधिकारी मिठौरा शिव कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिंदुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर कार्यरत प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रधानाध्यापिका ने थाने में दी तहरीर

प्रधानाध्यापिका ने मुंडन संस्कार का प्रीति भोज करा रहे व्यक्ति के खिलाफ थाने में की शिकायत है। बिना अनुमति कार्यक्रम करने का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापिका सुषमा निषाद की तहरीर के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया प्रथम परिसर में बिना अनुमति के ग्राम सभा निवासी व्यक्ति की ओर से विद्यालय के गेट का ताला तोड़कर मुंडन कार्यक्रम के प्रीति भोज के लिए विद्यालय परिसर में पांडाल लगाया गया। थाना प्रभारी सिंदुरिया दिनेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें