फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार दिन बैंक बंदी, एटीएम ही सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
96 घंटे खुले रहेंगे 146 एटीएम, लीड बैंक से एटीएम कैश निगरानी की व्यवस्था
विज्ञापन

महराजगंज। आज से अगले तीन दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। इस परिस्थिति में सभी एटीएम में कैश की उपलब्धता की गई है। साथ ही लीड बैंक मैनेजर ने एटीएम खुले रखने के लिए निर्देशित किया है।
शनिवार को बैंक शाखा में कामकाज के बाद बैंक अगले चार दिन तक होली के अवकाश में बंद रहेंगे। त्योहार में ग्राहकों को कैश की किल्लत न हो इसके लिए लीड बैंक मैनेजर ने मोर्चा संभाल लिया है। जनपद के सभी 146 बैंक एटीएम को खुले रखने व पर्याप्त कैश उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार दोपहर सुबह लीड बैंक मैनेजर ने निर्देश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधकों को भेजे गए निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के अवकाश में जनपद के सभी 146 एटीएम खुले रखे जाएं। साथ ही एटीएम में कैश उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित किया जाए। ऐसे एटीएम जहां सिर्फ धन निकासी सेवा ही संचालित उन एटीएम पर विशेष नजर रखी जाए। अगर कैश समाप्त होता है तो कैश डालने की जिम्मेदारी कर्मियों को सौंपी जाए। इसके अलावा शाखा प्रबंधकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यूपीआई लेन-देन सेवा बाधित न होने पाए इसका खास ख्याल रखा जाए और विभाग की तकनीकी टीम सक्रिय रखी जाए।
विज्ञापन

वर्जन
चार दिन बैंक शाखाओं में होली का अवकाश रहेगा। एक मार्च से चार मार्च तक बैंकों की बंदी के बीच विभिन्न बैंकों के 146 एटीएम रहेंगे। एटीएम में कैश किल्लत जैसी समस्या न होने पाए। इसके लिए लीड बैंक की टेक्निकल टीम निगरानी में सक्रिय रहेगी।
-भूपेंद्र मिश्रा, मैनेजर लीड बैंक महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें