फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुरक्षा को लेकर बैंक परिसरों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को जनपद के समस्त थानों की ओर से बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बैंकों एवं एटीएम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखना, बैंक उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी एवं लूट से सुरक्षित रखना था।
विज्ञापन

बैंक परिसर एवं प्रवेश द्वार की जांच, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच, सुरक्षा गार्डों की तैनाती एवं सतर्कता की समीक्षा, एटीएम बूथों का निरीक्षण तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, बैंक उपभोक्ताओं को साइबर ठगी व बैंक धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी बैंक एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में इसी प्रकार निरंतर चेकिंग एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले में अपराध एवं धोखाधड़ी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें