फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काठमांडो में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, सीमा पर फंसे सैकड़ो ट्रक

विज्ञापन
सोनौली काठमांडो में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद सोनौली सीमा पर फंसे सैकड़ों ट्रक।
विज्ञापन
सामान अनलोड करने के लिए व्यापारी सोनौली और बेलहिया में तलाश रहे गोदाम
विज्ञापन


सोनौली। नेपाल की राजधानी काठमांडो में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद सोनौली सीमा पर सैकड़ों मालवाहक ट्रक फंस गए हैं। काठमांडो जाने वाले ट्रकों के आगे नहीं बढ़ पाने से सीमा क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
बताया जा रहा है कि काठमांडो से जुड़े प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात प्रभावित है। इसी के मद्देनजर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसका सीधा असर भारत-नेपाल के बीच व्यापार पर पड़ा है। वहीं सोनौली सीमा पर मालवाहक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


ट्रक चालक अर्जुन, परमेश्वर निवासी राजस्थान ने बताया कि कई वाहन लंबे समय से सीमा क्षेत्र में खड़े हैं। वाहनों के रुकने से चालकों को भोजन, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति से निपटने के लिए व्यापारी सोनौली और बेलहिया में गोदाम तलाश रहे हैं ताकि सामान यहीं अनलोड किया जा सके। मगर गोदाम भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सीमा पर ट्रकों की बढ़ती संख्या के कारण सोनौली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है। नेपाल भंसार एजेंट संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया कि व्यापारियों के कहने के अनुसार गोदाम की तलाश की जा रही है। काठमांडो जाने के लिए रास्ता बंद है। छोटे वाहन वैकल्पिक रास्तों से सामान पहुंचा रहे हैं, जिससे भाड़ा दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें