फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू में भारतीय ट्रकों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
काठमांडू में भारतीय ट्रकों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के काठमांडू महानगर पालिका ने काठमांडू क्षेत्र के अंदर भारतीय मालवाहक ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बेलहिया भंसार कार्यालय से शुक्रवार को पास जारी होने के बाद गए 20 से 30 भारतीय वाहनों को काठमांडू के मुख्य प्रवेश बिंदु नागधुंगा पर रोक दिया गया है। सिर्फ मेडिकल, भोजन, सब्जियां, चिकित्सा, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले नेपाली वाहनों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

भैरहवा भंसार कार्यालय के एजेंट विक्की लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण काठमांडू महानगर पालिका के अंदर भारतीय ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। खाद्यान्न सहित अन्य सामान सोनौली सीमा पर ही व्यापारियों ने रुकवा दिया है। स्थिति सामान्य होने पर पास जारी कराकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें