फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बजरंगी सेवा दर्शन समिति ने 5100 दीप किए प्रज्जवलित

Mon, 28 Jul 2025 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। दुर्गा मंदिर मानसरोवर पर बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दीपोत्सव यज्ञ का आयोजन किया। जहां महिलाओं व पुरुषों ने करीब 5100 दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव व महाआरती में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि व प्रदीप सिंह सिंटू ने किया। कार्यक्रम में कई महिलाओं और युवतियों ने दीप प्रज्जवलित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा सेवा संस्थान का उद्देश्य लोगों को धर्म के प्रति आस्था व्यक्त करना है। समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक भारतीय ने बताया दीप यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज व जयपुरिया इंटर काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स व पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इस दौरान लेफ्टिनेंट एसके गौड़, रामसरन गुप्ता, वंदना यादव, रजनीश पांडेय, प्रदीप कटियार, हरिश्चन्द्र पांडेय, अरूण सिंह, मुरलीधर जायसवाल, केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें