फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धा और विश्वास के साथ मना बजरंगबली का मूर्ति स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में स्थापित बजरंगबली का 19 वां मूर्ति स्थापना दिवस बुधवार को विविध धार्मिक आयोजनों के बीच बड़े ही आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
विज्ञापन

मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में विराजमान बजरंगबली की प्रतिमा का सुबह श्रृंगार हुआ, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद मुख्य यजमान संजय अग्रवाल एवं राजसिंह ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुंदरकांड पाठ व हवन समेत अन्य अनुष्ठानों की विधि पूरी कराई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम आयोजक संजय अग्रवाल एवं राज सिंह ने बताया कि इस अवसर पर देर रात मंदिर परिसर में ही हनुमान कीर्तन और भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय, प्रबंधक रमेश कुमार, चंद्रशेखर, विपिन पांडेय, संध्या अग्रवाल, प्रमोद चंचल, विकास जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें