फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जागरण और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु विधायक ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड-5 गौतम बुद्ध नगर स्थित अखाड़ा नंबर सात गोकुलधाम सोसाइटी में माता दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के बाद भगवती जागरण, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

आयोजन समिति के बैजनाथ कौशल और दिलीप यादव सहित अन्य सदस्यों ने विधायक को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदीप पांडेय, दीपक त्रिपाठी, प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, बैजनाथ यादव, संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें