फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमावर्ती क्षेत्रों से 74 बोरी खाद बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा और खनुआ पुलिस को मिली सफलता, जांच में जुटी
विज्ञापन

नौतनवा/खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवा घाट के पास से कस्टम विभाग ने शुक्रवार की देर रात 60 बोरी यूरिया बरामद किया। साथ ही पिकअप चालक को पकड़ लिया। वहीं खनुआ में सशस्त्र सीमा बल 66 वी वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने 14 बोरी यूरिया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवा घाट के पास से नौतनवा कस्टम ने गत शुक्रवार की देर रात पिकअप पर लदी 60 बोरी यूरिया बरामद कर कस्टम अधिनियम में कार्रवाई किया है। कस्टम के सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी ने बताया कि तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक अवैध कारोबारी पिकअप पर यूरिया की खेप नेपाल पहुंचाने की फिराक में है। जानकारी मिलने पर कस्टम निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने टीम के साथ मौके पर जाकर कुरहवा घाट से एक पिकअप पर लदी 60 बोरी यूरिया बरामद किया। पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम अनिल निवासी मिर्जापुर, झुंगिया बाजार गोरखपुर बताया।
विज्ञापन


खनुआ संवाद के अनुसार, शुक्रवार की देर रात हरदीडाली सीमा चौकी प्रभारी सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 526/6 पगडंडी रास्ता के रास्ते कुछ लोग भारत से नेपाल अवैध रूप से खाद ले जाने की फिराक में हैं। तस्करों द्वारा इस खाद को भुंडीहवा गांव के एक मकान में इकट्ठा किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए समवाय प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष गश्त टीम को मौके पर भेजा तो एसएसबी की टीम भुंडीहवा गांव के उस मकान के पास पहुंची। वहां कुछ लोग खाद इकट्ठा करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

एसएसबी को अपनी ओर आता देख तस्करों में हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की, जिसमें से कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम शैलेश मौर्या निवासी ग्राम-सुंडी बताया और स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध कागजात के इस खाद को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की फिराक में है। बरामद यूरिया की गिनती कराई गई तो 14 बोरी यूरिया, एक बाइक सहित एक आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें