फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झूमके बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 27 Sep 2024 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले 25 दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल गया। 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। दिन भर हवा की गति तेज रही।
विज्ञापन

सितंबर के महीने में निकल रही धूप लोगों को मई-जून का एहसास करा रही थी। उमस के कारण लोग बेहाल थे। पंखे-कूलर की हवा तक बेमतलब साबित हो रही थी। बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी। धान की फसल के लिए बारिश जरूरी थी। तेज धूप के चलते तापमान 36 डिग्री तक जा पहुंचा था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से मौसम में बदलाव हुआ।
दोपहर बाद बारिश हुई तो उसम से राहत मिली। लोगों को उम्मीद है अगर मौसम ऐसा ही रहा तो नवरात्र तक ठंड का असर दिखने लगा। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि तीन से चार दिन तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें