बाबा केशव दास ने दिनेश को दी पटखनी
- फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय राजा रत्नसेन स्मारक इंटर कालेज परिसर में रविवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों से आए नामी गिरामी पहलवानों ने जमकर दांव लगाए।
सबसे रोचक मुकाबला अयोध्या के महंत बाबा केशव दास व कुरुक्षेत्र के दिनेश पहलवान के बीच हुआ। जिसमें बाबा केसव दास ने कालाजंग दांव से चंद मिनटों में ही दिनेश को पटखनी दे दी। इस दौरान पुरस्कारों की झड़ी लग गई। दंगल का शुभारंभ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव व सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। इसके उपरांत एक के बाद एक कई पहलवानों के बीच कुश्ती हुई।