फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव

Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का शव संदिग्ध हाल में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर मोहल्ले के रामनिवास यादव के घर में तेनुअहिया गांव की सुमन किराए पर रहती थी। वह सोनपति देवी महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की देर रात कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। मकान मालिक रामनिवास यादव ने फंदे से लटका हुआ शव देखा तो उसके पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल आनंद गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें