फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला बीए के छात्र का शव

Mon, 20 Jan 2025 07:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के पांडेय वार्ड में सोमवार को बीए के छात्र का कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के पांडेय वार्ड निवासी इंद्रेश यादव का बेटा सन्नी यादव (20) रविवार की शाम दोस्त के साथ टहलकर घर आया। खाना खाने की बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गया। बगैर खाना खाए ही वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार को देर तक सन्नी जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां लक्ष्मीना देवी आवाज लगाते हुए कमरे के पास पहुंचीं। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी थी।
उन्होंने खिड़की के रास्ते कमरे में देखा तो सन्नी का फंदे से लटका शव देखकर वह सन्न हो गईं। उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जुट गए। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ सन्नी को फंदे से नीचे उतारा। जहां पर सन्नी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सन्नी वार्ड में ही पिता के साथ किराना की दुकान चलाने में सहयोग करता था।
विज्ञापन

वह दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था। सन्नी शहर स्थित एक महाविद्यालय में बीए का छात्र था। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां लक्ष्मीना देवी और दोनों छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें