फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुष्ठ रोगियों के परिजनों के सभी सदस्यों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के दायरे में आएंगे परिवार, विभाग ने शुरू की विशेष पहल
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कुष्ठ रोगियों के परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। अब कुष्ठ रोगियों के परिवार के सभी सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में वर्तमान समय में कुल 370 कुष्ठ रोगी पंजीकृत हैं। राज्य सरकार के अनुसार इन सभी रोगियों को विकलांगता श्रेणी में रखा गया है और जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वर्ष 2025 में जिले में अब तक कुल 127 नए कुष्ठ रोगी चिह्नित किए जा चुके हैं, जिनमें अकेले नवम्बर माह में 9 नए मामले सामने आए हैं। सभी कुष्ठ रोगियों को ब्लॉक स्तर पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर नियमित रूप से दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले में शुरू की गई यह पहल कुष्ठ रोगियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। आयुष्मान कार्ड बनने से अब पूरे परिवार को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें