फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री नगर के अविनाश की तस्वीर दिखेगी स्वीटजरलैंड प्रदर्शनी में

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीटजरलैंड प्रदर्शनी में नगर के अविनाश की तस्वीर की दिखेगी झलक
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में होनहारों की कमी नहीं है। सतत परिश्रम कर आगे बढ़ने का जज्बा संयोए अविनाश मिश्र ने फोटोग्राफी के प्रति उत्साह व लगन बनाए रखा। इसी क्रम में शनिवार को एक ई-मेल संदेश आया जिससे परिवार का हर सदस्य खुशियों से झूम उठा। उनकी फोटो 23 सितंबर से 21 फरवरी 2022 तक स्वीटजरलैंड के स्पेजिया मॉरइजी म्यूजियम लुगानो में आयोजित प्रदर्शनी में शामिल होगी। फोटो के चयन होने पर अविनाश के चेहरे खुशी से खिल उठे।
छत्रपति साहू जी महराज विश्वविद्यालय, कानपुर में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अविनाश वहीं से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। वह महराजगंज शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। अविनाश ने बताया कि आनलाइन नेट में फोटो कंपटीशन के बारे में सर्च किया तो फोटो प्रतियोगिता 2021 के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद अपनी तस्वीर को पूरी डिटेल के साथ सबमिट किया। इसमें 127 देशों के लोगों ने प्रतिभाग किया। ‘वृंदावन बरसाने की होली’ की फोटो चयनित हुई जिसमें भारत से मुझे तीसरा स्थान मिला है। अब यह फोटो स्वीटजरलैंड प्रदर्शनी में शामिल होगी। यह प्रतियोगिता आनलाइन तीन माह पहले हुई थी। जिसका परिणा 16 सितंबर को आया है। अविनाश के पिता दिनेश मिश्र पेशे से किसान हैं। माता किरन मिश्र गृहणी हैं। बड़े भाई आदित्य मिश्र भी फोटोग्राफर हैं। अविनाश की सफलता पर उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

अविनाश की उपलब्धियों पर एक नजर
वर्ष 2019 में प्रयागराज के कुंभ फोटो ग्राफी फेस्टिवल में पूरे भारत से 100 फोटो ग्राफर का चयन हुआ था जिसमें एक अविनाश का भी है। इसमें अविनाश के फोटो को कुंभ के कैलेंडर तथा दिल्ली में प्रदर्शनी लगाई गई थी। वर्ष 2020 में स्ट्रीट स्वीपर मैगजीन के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता हुआ था जिसमे एशिया से तीन लोगों का चयन हुआ था, एक नाम महराजगंज जिले के अविनाश मिश्र का भी है। इसमें अविनाश की फोटो इटली प्रदर्शनी में शामिल हुई थी। वर्ष 2021 में एक मोबाइल कंपनी की तरफ से फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें अविनाश सफल हुए। 2021 में अल्लार्ड प्राइज फोटो कांटेस्ट का विजेता होने का गौरव मिला है। 2021 में ही इनवायरमेंटल फोटोग्राफर ऑफ द इयर में अविनाश का चयन हुआ है। अभी परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इन शहरों में कर चुके हैं फोटोग्राफी
अविनाश ने बताया कि ट्रेवलर और वेडिंग फोटोग्राफी करता हूं। अब तक कई शहरों और प्रदेशों में फोटो ग्राफी किया हूं। उन्होंने बताया कि आगरा, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, कानपुर, फतेहपुर, सीकरी, बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, राजस्थान, उत्तराखंड, नेपाल जैसे शहरों को अपने कैमरे के माध्यम से दुनिया को दिखाया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें