फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन

महराजगंज। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी क्रम में शनिवार को भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर मरीजों का हाल जाना। फल वितरित कर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, पनियरां विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के अलावा तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी मरीजों को फल वितरित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गरीब, किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों की चिंता करते हुए देश के विकास और देशवासियों के उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में हुआ जिसमें भाजयुमो के 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। आपके रक्तदान से किसी के प्राणों की रक्षा हो सकती है। इस अवसर पर जिला मंत्री सरोज पांडेय, शिवेंद्र उपाध्यय, भीम प्रसाद, मासूम रजा, प्रेम प्रकाश सिंह, पवन श्रीवास्तव, सानन्दन पटेल, लालजी गुप्ता, रमेश मोदनवाल, राकेश अग्रहरी, राघवेंद्र मिश्र, अरुणेश शुक्ल, प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें