फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहू-बेटी सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा कर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सजग बनने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना किसी भय के पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108 और 181 की जानकारी दी गई और इनका सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें