ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माधवनगर तुर्कहिया थाना ठूठीबारी निवासी अभियुक्त जितेंद्र को ग्राम माधवनगर तुर्कहिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र माली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।