फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बचाव के उपायों पर जोर

Sun, 26 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिकित्सा महाविद्यालय के शैक्षणिक परिसर स्थित एकेडमिक ब्लॉक में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ, जिसमें चिकित्सकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन प्रोफेसर डॉ. मो. नौशाद आलम सहित डॉ. मिथिलेश, डॉ. शगुफ्ता खातून, समीर और डीएमओ सुनील कुमार ने मलेरिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
वक्ताओं ने बताया कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो मच्छरों के माध्यम से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और कमजोरी शामिल हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने मलेरिया से बचाव के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि घर और आसपास पानी का जमाव न होने देना, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना, पूरी बांह के कपड़े पहनना और साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर, संकाय सदस्य, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट तथा एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी को मलेरिया के प्रति जागरूक रहने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।श
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें