फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली और मानव शृंखला बनाकर किया जागरूक

Wed, 24 Apr 2019 01:42 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
रंगोली और मानव शृंखला बनाकर किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता, मानव शृंखला और बाल संसद कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर सोनम सिंह, प्रतिभा, अर्पिता, कंचन कन्नौजिया, शिखा राव, गुलशन को पुरस्कृत किया गया। वहीं प्रियांशु यादव, शलोनी खरवार, अर्चना, सुहानी को भी पुरस्कार मिला। बाल संसद के माध्यम से छात्रों ने मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, गिरिजेश गिरि, बृजेश कुमार यादव, अजय गुप्ता, शत्रुघन वर्मा, अवधेश प्रजापति, मनोज यादव, राकेश सहानी, राधेश्याम रावत, विश्वनाथ प्रजापति, संजय, रमेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सोनी यादव, नीलम आदि मौजूद रहे। उधर, सेंट जेविर्यस स्कूल में मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रबंधक रत्नेश चंद्रा एवं रितिका चंद्रा ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई कि अपने परिवार को लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा विशप एकेडमी की ओर से मिठौरा क्षेत्र के कुईयां कंचनपुर में मतादाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य जी. एस. गिरी, ग्राम प्रधान राजकमल आदि   मौजूद रहे। ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय हरिहरपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. शैलेष ओझा ने बताया कि आठ वर्ग में बांटकर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर प्रशांत, मुकेश, श्रेया, मधू, किरन, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें