कोठीभार। रविवार को सिसवां कस्बे के बीजापार में स्थित आरपीआईसी इंटर कॉलेज में आयोजित राजकीय प्रतिभा मंचन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को परस्कृत किया गया। बीते 11 मार्च को आरपीआईसी इंटर कॉलेज द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के यूपी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डॉ. कमला शर्मा इंटर कॉलेज, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, एसकेएसडी पब्लिक स्कूल, शिव नारायण इंटर कॉलेज के लगभग 1400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आशीष कुमार को टेबलेट, सन्नी चौधरी को द्वितीय स्थान के लिए मोबाइल और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अनिल प्रजापति को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वही जूनियर वर्ग में सूरज कुमार को प्रथम स्थान के लिए टेबलेट, द्वितीय स्थान श्रेया जायसवाल को साइकिल और तृतीय स्थान पर आए आशुतोष को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ओए जोसेफ, प्रिंसिपल विंसी जोसेफ़, आलोक शर्मा, विवेक चौरासिया, राजेश पांडे, विद्यालय प्रबंधक महंथ तिवारी, अवधेश चौबे, बीएसएस कालेज के प्रबंध निदेशक पंकज तिवारी, विद्यालय संचालक इंजीनियर नीरज तिवारी, धीरज तिवारी, देवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।