पुरंदरपुर। क्षेत्र के सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के बीच से बहने वाली रोहिन नदी का पानी पूरी तरह से काला हो गया है। गर्मी के मौसम में वन्यजीवों के लिए यह बड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। नदी से सटे गांवों के लोग परेशान हैं कि अगर मवेशी नदी का पानी पीते है तो कही उनकी मौत न हो जाए।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी ने बताया कि रोहिन नदी सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग से होकर राप्ती नदी में मिलती है। नेपाल के नवलपरासी के फैक्ट्री का पानी झरही नदी के रास्ते रोहिन नदी में पानी गिर रहा है। इससे रोहिन नदी का पानी काला हो गया है। इसके कारण नदी क्षेत्र के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को संक्रामक रोगों की चपेट में आने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान अरविन्द पांडेय, मंझार के रहने वाले बसंत चौधरी ने समस्या के समाधान की मांग की।