नहीं चले टेंपो, परेशान रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। टेंपो चालक एआरटीओ और पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं। उन्हें इस बात को लेकर गुस्सा है कि बेवजह टेंपो चालान कर दिया जाता है जबकि बडे़ वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इस बीच नगर में तीसरे दिन बुधवार को टेंपो का संचालन नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी हुई। उधर, टेंपो चालक फरेंदा मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे। यहां डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
टेंपो चालक प्रमोद गुप्ता ने पुलिस और एआरटीओ उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हर रोज जांच के नाम पर पुलिस परेशान करती है। तमाम बड़ी गाड़ियां ऐसी हैं, जो बिना परमिट के चलती हैं लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। सीट से ज्यादा सवारी बड़ी गाड़ियों में बैठाया जाता है लेकिन पुलिस और एआरटीओ उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मसले पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया गया तो टेंपो चालक आंदोलन तेज करेंगे। उधर, बुधवार को नगर में टेंपो का संचालन बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई। कलेक्ट्रेट एवं दीवानी कचहरी जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर से कुछ टेंपो चालकों ने सवारी ले जाने की कोशिश की तो अन्य टेपों चालकों ने विरोध जताने के साथ ही सवारी भी उतार दिया। इस दौरान मनोज कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, फिरोज, भोल, फेकू प्रसाद, रामकृपाल प्रसाद, नागेंद्र, मुनीब, सूर्यनाथ प्रसाद, मनोज मिश्रा, जवाहिर, नागेंद्र सहित अन ्य लोग मौजूद रहे।