फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश अध्यक्ष, वीरू महामंत्री

Sun, 27 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अविनाश कुमार, उपाध्यक्ष आदित्य यादव, महामंत्री वीरू गौड़, संयुक्त मंत्री रेनू गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद पर पिंटू पासवान विजयी घोषित किए गए। सभी पदाधिकारियाें को सदर एसडीएम रणविजय सिंह व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके मिश्र ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रेमचंद पटेल ने बताया की पीजी कॉलेज चुनाव में कुल 2174 मतदाता थे। जिसमें 869 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान सुबह नौ बजे से तीन बजे तक हुआ। साढे़ तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और साढ़े पांच बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में रहे।

 जिसमें अविनाश कु मार को 483 मत, बलराम दूबे 122, संदीप कन्नौजिया 88, बजरंगी गुप्ता 83, रोहित कुमार 60 और आशीष कुमार को मात्र सात वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य यादव 368 मत, आशीष पांडे 333 और अवधनाथ शर्मा को 153 मत मिले। महामंत्री पद के लिए वीरू गौड़ 255, अजमत खां 240,  सरफददीन कुरैशी 188 और तारकेश्वर शुक्ला को 163 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद में रेनू गुप्ता को 520 मत, दीपक गुप्ता को 185, अरुण यादव को 79 ओर अमरेंद्र कुमार को 70 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पिन्टू पासवान को 506 मत व नारायण दत्त उपाध्याय को 329 मत मिले।
विज्ञापन


मतदान अधिकारी डॉक्टर घनश्याम शर्मा ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए 12 अवैध मत मिले जब कि अविनाश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलराम दूबे को 361 मतों से हराया। जब कि उपाध्यक्ष पद के लिए 15 अवैध मत मिले जब कि आदित्य यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष पांडे को 35 मतों से हराया। महामंत्री पद के लिए 23 अवैध मत मिले जब कि वीरू गौड़ ने अपने अजमत खां को 15 मतों से हराया।

 संयुक्त पद के लिए 13 अवैध मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए 29 मत अवैध मिले। डॉ. पीसी मिश्रा, पर्यवेक्षक डॉक्टर महेश मणि, चन्द्रिका शर्मा, डॉ. रीना सिंह, सिद्वार्थ नाथ शुक्ला, डॉ. शान्ति शरण मिश्र, श्रवण पटेल, प्रणव गौतम, राजीव द्विवेदी, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पीजी कॉलेज में छात्र चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी हरगोविन्द, सीओ पंकज सिंह, सदर इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा, नगर चौकी इंचार्ज अंजनी राय सहित तमाम थानों के एसओ और भारी फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें