फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, गोरखपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के जोगियाबारी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक रामाशीष (निवासी खजनी, गोरखपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस और ऑटो दोनों सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो चालक ने बस को पीछे से ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी ऑटो बस के साइड से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि रामाशीष नौतनवा थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। वहां से घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अभय नारायण सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें