निचलौल। हनुमानगंज के पास बुधवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर ठूठीबारी होते हुए निचलौल जा रहे थे। ऑटो निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास पहुंची थी, इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में हुस्नतहरुन निशा (50), समीर खान (4), नरगिश (25), वकीला (52) सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि घायल हुस्नतहरुन निशा गंभीर है।