फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। संदिग्ध हालात में एक किशोर का शव बुधवार को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज परिसर के ग्राउंड में साइकिल स्टैंड के लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना पहले कॉलेज के शिक्षकों को लगी। जब उनकी नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र जैन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। शव के फंदे से लटकते समय उसके पैर जमीन से सटे हुए थे, जिससे मामले की संदिग्धता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसके कपड़ों से पंचर बनाने वाला सेल्यूशन मिला है। गर्दन पर कपड़े का गहरा निशान दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह किशोर भीख मांगने का काम करता था और अक्सर कॉलेज परिसर के आसपास घूमता रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराया जा रहा है,शव का पीएम होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें