फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मैत्री बसों से तस्करी की कोशिश, लाखों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्टम विभाग ने सोमवार देर शाम छपवा तिराहा के पास भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा से तस्करी की कोशिश में लाखों के चीन निर्मित सामान जब्त किए। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। यह माल कहां से आ रहा था और कहां भेजा जाना था इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चीन में बनाए गए लाखों के विभिन्न उत्पाद सोनौली से दो मैत्री बसों के जरिए भारत में भेजा जाना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने छपवा तिराहे पर बसों की चेकिंग शुरू कर दी।
इस दौरान दो बसों से विभिन्न बोरी एवं कार्टून में रखा चीन निर्मित मछली का चारा (सफेद पाउडर) 50 किग्रा, सूखे मेवे के 700 पैकेट, सूरजमुखी के बीज 74 पैकेट, संपीड़ित चाय की पत्तियां 3 कार्टून, खाने योग्य त्वरित नींबू की गांठ 40 किग्रा, महिलाओं के बैग 80 पीस, मूंगफली मीठा 40 पैकेट, सूरजमुखी और तरबूज के बीज, खाने योग्य चीनी स्नैक 39 पैकेट, मूंगफली 20 पैकेट, मसाला पेस्ट 58 पैकेट, संपीड़ित चाय पत्ती तीन कार्टून, चीनी जूस एक कार्टून, भोजनालय 15 पैकेट, गर्म सूप बेस 33 पैकेट, ब्लैक फंगस 6 पैकेट आदि सामग्रियों का जखीरा बरामद हुआ।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने कहा कि बरामद सामग्री जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि माल कहां से आ रहा था और कहां भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें