युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा, केस दर्ज
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और पीटने का आरोप तीन युवकों पर लगा है। आरोप है कि शिकायत करने आरोपितों के घर गए पीड़ित के पिता को भी पीट दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
तहरीर के मुताबिक, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की रात करीब आठ बजे गांव से बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। रास्ते में पहले से मौजूद गांव का एक युवक और उसके दो साथियों ने युवती का हाथ पकड़कर खिंच लिया और अश्लील हरकत की। युवती अपने आप को युवकों के चंगुल से बचाने के लिए विरोध किया तो उसे आरोपितों ने उसे पीट दिया। उसके बाद युवती ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के कुछ आए, उसके पहले ही युवक वहां से फरार हो गए। युवती घर पहुंचकर पिता को आपबीती बताई।
आरोपितों के घर शिकायत करने पीड़िता के पिता पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। वह घायल हो गए। बचाव करने गई पीड़िता की बहन भी घायल हो गई। उसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि आरोपितों पर छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य आरोप के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। घायलों की मेडिकल जांच भी पुलिस की ओर से कराई गई है। वहीं पीडिता को भी मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ भेजा गया है।