फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक की पिटाई कर अगवा करने का किया प्रयास

Sat, 27 Jul 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के यादव चौराहे पर शनिवार दोपहर में एक युवक की बोलेरो सवार कुछ मनबढ़ों ने पहले पिटाई की, फिर उसे जान से मारने के लिए अगवा करने का प्रयास किया। युवक की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जुट गए। यह देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धमऊर गांव निवासी प्रताप कुमार गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे निचलौल शहर के यादव चौराहे पर आया था। इसी बीच एक बोलेरो सवार चार लोग आए। अभी वह कुछ समझने का प्रयास करते तभी आरोपियों ने उस पर हमला बोलकर घायल कर दिया। उन्हें जान से मारने की नियत से अगवा कर जंगल की ओर लेकर जा रहे थे। चीख पुकार मचाने पर बोलेरो से उतार भाग निकले। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी मिली है। पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में दोषियों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें