फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, चार पर केस

Mon, 01 Jan 2024 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। गांव में पुलिस विशेष निगरानी में जुटी है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

सोनबरसा गांव के चौकीदार बेचई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामदास पीटर निवासी कुशीनगर, रामउदय निवासी ग्राम हरपुर पकड़ी घीउहा टोला थाना कोठीभार गांव के रहने वाले राजकिशोर अपने घर में आस पड़ोस के गांव के लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म के बारे में सबको बताता है। हिंदू धर्म से परिवर्तन करके ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रलोभन देता है। उपरोक्त लोगों के इस कृत्य से गांव के आसपास के हिन्दू लोगों में आक्रोश है। कोठीभार थानेदार सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी रामदास पीटर निवासी कुशीनगर, रामउदस निवासी हरपुर घिउहा, राजकिशोर निवासी सोनबरसा, राजकुमार निवासी कोठीभार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें