फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से हमला, 10 पर केस

Mon, 14 Apr 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के केवटहिया में ईंट भट्ठे के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित को जानमाल की धमकी भी दी है। पुलिस पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर 10 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के पंत नगर अमरुतिया वार्ड निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित समुदाय के व्यक्ति है। वह 12 अप्रैल 2025 को शाम करीब 9.30 बजे सोहरौना स्थित बुद्ध बिहार से घर के लिए लौट रहे थे। आरोप है कि अभी वह केवटहिया ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने रास्ते में बाइक रोक ली। उसके बाद धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बिरजू, राजन, रवि, गोविंद, अविनाश, अनिल, सोहन, संतोषी, गनेश और रंजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें