फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 14 Apr 2025 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर राष्ट्र प्रेम व सेवाभाव का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचार प्रमुख ने कहा कि संघ ने सदैव देश प्रेम व अस्मिता के लिए प्रयास किया है। आज भी अपने उद्देश्य को लेकर चल रही है। हम अपने कार्यों के जरिये सामाजिक चेतना व जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के खेल मैदान में शाम छह बजे पथ संचलन प्रारंभ हुआ, लेकिन स्वयंसेवक शाम चार बजे से ही पहुंचने लगे थे। स्कूल परिसर से मुख्य चौराहे से होते हुए हनुमानगढ़ी व स्टेट बैंक तक किया गया। वापस पीजी काॅलेज पहुंचकर समाप्त हुआ। संचलन की अध्यक्षता कर रहे पीजी काॅलेज के प्रबंधक बलराम भट्ट ने कहा कि संघ सदैव देश भक्ति को लेकर कार्य किया है।
संघ के स्वयंसेवकों ने अपने सेवाभाव से संपूर्ण विश्व को संदेह देने का कार्य किया कि हानि लाभ से परे भारत माता की सेवा सच्चा मानवधर्म। इनके कार्य सामाजिक समरसता व एकता के प्रतीक हैं। पथ संचलन के समय नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, डॉ. शांति शरण, राजीव नयन, सूर्यप्रभात, रामशंकर, भागवत, नागेंद्र, शिवाकांत, खूबलाल, अनिल, जीवेश, शेषभणि, रामचंद्र, आकाश, रमेश, सुनील, दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें