फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस धारदार हथियार से हमला,चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुस धारदार हथियार से हमला, चार घायल
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल थानाक्षेत्र के कटका गांव में बुधवार की देर शाम कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर एक घर में घुस धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मनबढ़ों ने घर में मौजूद चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों के सामने मनबढ़ हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कटका गांव निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उनके और कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की देर शाम को मौका देख मनबढ़ों ने गोलबंद होकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए और उनपर हमला बोल दिया। लक्ष्मण, सूरज, रमावती और पूजा घायल हो गई। लक्ष्मण और रमावती की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित लक्ष्मण की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जबकि क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें