फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पर हमला,कांग्रेस-बसपा निशाने पर

Fri, 24 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
निचलौल में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। राजा रत्नसेन इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा की जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा के खिलाफ तीखा हमला बोला। कांग्रेस और बीएसपी को भी निशाने पर रखा। सरकार बनने पर कसाईखाने बंद कराने का ऐलान करते हुए गन्ना किसानों को उनका बकाया भुगतान का वादा किया। युवाओें को रिझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने भारत माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। युवाओं को रिझाने की भरपूर कोशिश की। जिगर के टुकडे़ युवा मित्रों के संबोधन से युवाओं को अपना मुरीद बना लिया। आह्वान किया कि यूपी का भाग्य बदलने के लिए वोट करें। यूपी में अपराध में नंबर वन है। 

सीएम अखिलेश और राहुल तंज कसते हुए बोले कि एक से मां तो दूसरे से पिता परेशान हैं। अब इन दोनों से पूरा यूपी परेशान है। बीजेपी यूपी का भाग्य बदलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सवाल उछाला। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि उधर से गोली आती है तो इधर से गोले बरसाए जाते हैं। 
विज्ञापन


चुनावी वादों से अवगत कराते हुए अमित शाह ने युवाओं को बगैर भेदभाव के लैपटॉप देने का भरोसा दिया। सपा व बसपा के दागदार चेहरों का हवाला देते हुए जनता को इनसे सचेत रहने को कहा। कहा कि इन दोनों पार्टियों की कथनी और करनी में बहुत फासला है। बीजेपी सत्ता आई तो सपा के गुंडे जमीन नही हथिया पाएंगे। जमीन हड़पने वालों को ठीक कर देंगे। अंत में बोले की बटन यहां दबाएंगे और करंट इटली में लगेगा। सभा के अंत में फिर भारत माता की जय के साथ वंदे मातरम बोल उद्बोधन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें