फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को आएंगे अमित शाह पहली मार्च को पीएम

Wed, 22 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पहली मार्च को महराजगंज सदर विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले 23 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और 26 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने तीनों बड़े नेताओं के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर रणनीति बनाई। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह निचलौल, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सिसवा तथा प्रधान मंत्री सदर विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

तीनों बड़े नेताओं के शंखनाद से महराजगंज जिले में भाजपा के पक्ष में आंधी चलेगी और 11 मार्च को पांचों विधान सभा में कमल खिलेगा। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि तीनों बड़े नेताओं की रैली ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री के कार्यों से आमजन में भरोसा जगा है। भाजपा के पक्ष में एक प्रवाह आम जन में हो रहा है। पांचों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 
विज्ञापन


जिला महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, ओम प्रकाश पटेल, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री प्रभुनाथ तथा प्रशासनिक कार्य प्रमुख रवींद्र चौबे, अशोक विश्वकर्मा, प्रधान वीरेंद्र राव, अमरजीत साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें