फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाई भ्रष्ट, सपा में जंगल राज

Mon, 29 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुशहालनगर। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को बसपा व सपा पर जमकर भड़ास निकालीं। कहा कि बहुजन समाज पार्टी जहां भ्रष्टाचार में लिप्त है वहीं सपा ने प्रदेश में जंगलराज कायम कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार को समीक्षा बैठक के बाद पुरैना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही सामने आया। सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त मिले। सपा भी उससे कम नहीं है। सपा ने जंगलराज कायम कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। आए दिन लूट, हत्या व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। अपराध रुकने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। 

श्रीमती पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में विकास हो रहा है। केंद्र की सभी योजनाएं जनता के लिए हैं। ढाई साल में केंद्र सरकार ने जो कर दिया है वह किसी सरकार ने नहीं किया।  प्रदेश सरकार विकास कार्य में अड़ंगे डाल रही है। अनुप्रिया पटेल ने  अपना दल के साथ भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाने का दावा किया। साथ ही अपना दल और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें