फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर पुलिस पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल

Tue, 23 Aug 2022 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

पुलिस ने प्रतिमा स्थापित करने के बारे में पूछा तो भीम आर्मी के अध्यक्ष ने कहा है कि सार्वजनिक भूमि पर बगैर अनुमति के महापुरुष की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। उन्हीं के निर्देश पर एक कमेटी गठित कर मूर्ति का स्थापना की जा रही है। वार्ता के दौरान ही कुछ लोगों ने ललकारते हुए ईंट पत्थर से टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
चौपरिया में हुए विवाद में मामले में गिरफ्तार अभियुक्त।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र चौपरिया में रविवार की रात सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर रहे लोगों को रोकने पर पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस जीप तथा पुलिस कर्मियों की बाइक आदि तोड़ दीं।
विज्ञापन


सोमवार को अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने भीम आर्मी के अध्यक्ष समेत 18 नामजद के अलावा 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। बाद में दबिश देकर चार को गिरफ्तार कर लिया गया।

तहरीर के अनुसार, राजस्व ग्राम चौपरिया में भूखंड संख्या 260 में क्षेत्रफल 0.470 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेख में बंजर के नाम से दर्ज है। जिसके कुछ हिस्से पर रविवार की रात बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर बगैर अनुमति के छह फीट ऊंची डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे।
विज्ञापन


सूचना के बाद राजस्व, पुलिस और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से प्रतिमा स्थापित करने के बारे में पूछा तो भीम आर्मी के अध्यक्ष ने कहा है कि सार्वजनिक भूमि पर बगैर अनुमति के महापुरुष की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। ऐसे में एक कमेटी गठित कर मूर्ति का स्थापना की जा रही है।

वार्ता के दौरान ही कुछ लोगों ने ललकारते हुए ईंट पत्थर से टीम पर हमला बोल दिया। हमले से दो पुलिस कर्मी संदीप तथा दीपक घायल हो गए। सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों शुभम, जयप्रकाश, अर्जुन तथा राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने कहा कि आरोपी भीम आर्मी के अध्यक्ष सूरज नायक समेत 18 नामजद तथा 150 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित नौ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें