महराजगंज। त्योहार के मद्देनजर अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शहर में सख्ती बरती जा रही है। टीम ने शनिवार को अभियान चलाकर 10 क्विंटल सोन पापड़ी सील की। वहीं 25 किलो लड्डू नष्ट करा दिया गया।
दीपावली त्योहार को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। बीते दिनों अमर उजाला ने मिठाइयों में मिलावट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी, इसे संज्ञान में लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। रिफाइंड, पामोलिन आयल, नमकीन, सरसों तेल, बेसन, बूंदी इत्यादि का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
दीपावली में मिठाइयों की बिक्री जोरों पर रहती है। त्योहार में बढ़ी मांग के मद्देनजर मिलावटखोर मिठाइयों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते। त्योहार गिने चुने दिन शेष हैं और मिलावटी मिठाइयों को खपाने का काम भी शुरू हो गया है।
अमर उजाला ने मिलावटी मिठाइयों को लेकर लगातार खबरों का प्रकाशन किया। 24 अक्तूबर के अंक में सावधान सस्ते के चक्कर में फंसे तो रसगुल्ले बिगाड़ देंगे सेहत शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई, जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मिलावटी धंधे पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए मैदान में उतर चुका है। र