फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में हमला, एक ही परिवार के चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सोमवार की सुबह 8 बजे छह लोगों ने मिलकर एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी जमशेद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पिता जब्बार सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे उसके भाइयों को साथ लेकर गांव के ही पास तालाब में मछलियों को चारा खिलाने जा रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही लोगों ने उनपर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व कुदाल से हमला कर दिया। इसमें पिता जब्बार, भाई अयूब, जुरसेद, भतीजा मजरू को गंभीर चोटें आई हैं, भाई अयूब एवं जुरसेद का सिर फट जाने से हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से अयूब एवं जुरसेद की नाजुक हालत देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शिकायतकर्ता जमशेद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में घटना की साजिश गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी और उसी की शह पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जमशेद आलम की तहरीर पर सभी आरोपियों बिकाऊ, शहरे आलम, फकरे आलम, गोल्डन, अमन एवं पारो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें