नौतनवा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभासदों के साथ अटल चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सेवा व सुशासन के नए युग का प्रारंभ करने वाले अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित को समर्पित था। उनके विचार और सिद्धांत सदैव राष्ट्र व समाज के कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, सुनील जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय पाठक, राकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहें। संवाद