फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हर स्कूल में गठित होंगे स्वच्छता क्लब

Sat, 17 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वच्छता, सेहत, शिक्षा व पोषाहार में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए सभी माध्यमिक कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब में कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के साथ प्रधानाचार्य व शिक्षक के अलावा 10-10 छात्र-छात्राएं शामिल की जाएंगी। विद्यार्थियों को प्रारंभिक उपचार विधि में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 278 माध्यमिक स्कूल हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों को रचनात्मक, नैतिक मूल्य एवं स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों व बीमारियों से रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेगा। स्कूलों में स्वास्थ्य क्लब का गठन कर किशोरावस्था में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास क्लब के सदस्य करेंगे।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सभी कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब गठित करने की कोशिश की जा रही है। सभी प्रधानाचार्यों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल से संपर्क कर क्लब गठित करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की जांच के साथ उन्हें जागरूक करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें