फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अटल बिहारी वाजपेयी की सोच स्पष्टवादी व राष्ट्र के प्रति समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र में स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी मधुकरपुर महदेवा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में भाजपा ने अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का देश के प्रति योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उनके विदेश नीति की सराहना पूरा विश्व करता है। उनके बताए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बाजपेयी के स्पष्टवादी दृष्टिकोण, जनता के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि अटल के राष्ट्रवादी विचार, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की विरासत आज भी जन-जन के हृदय में जीवंत है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का सुशासन से ही देश की प्रगति हुई है। उन्होंने एसआईआर को पूरा करने में कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, विवेका पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें