फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कहीं बाल मेला तो कहीं कराईं प्रतियोगिताएं...बच्चों में चाॅकलेट वितरित

Fri, 15 Nov 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कहीं बाल मेले का आयोजन हुआ तो कहीं बच्चों में चाॅकलेट वितरित किया गया। वक्ताओं ने चाचा नेहरू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बाल दिवस की महत्ता को बताया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बच्चों से मुलाकात की। उनको चाॅकलेट वितरित कराई। उन्होंने कुछ देर बच्चों से बातचीत की। श्री सूर्य नारायन सिंह कन्या इंटर कालेज भिटौली बाजार में नेहरू जयंती के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में इंटर विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। नंदिता ग्रुप इंटर कला वर्ग दूसरे स्थान पर काबिज हुई। जबकि, तीसरे स्थान पर ललिता ग्रुप की टीम रही। जूनियर वर्ग में नैना और सृष्टि ग्रुप ने पहला स्थान बनाने में सफलता हासिल की। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक प्रसाद ने रंगोली का निरीक्षण किया। इस दौरान फरजाना परवीन, रोशनी वर्मा, तिथि सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमरजीत उर्मा, सुदामा प्रसाद चंद्रहास सिंह, राजेश आदि उपस्थित रहे।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा ब्लाक अंतर्गत गजरही उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बृहस्पतिवार को बाल मेला लगाया। नींबू दौड़ का आयोजन हुआ। आंगनबाड़ी के बच्चों की नींबू दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। चम्मच में नींबू लेकर निर्धारित स्थान तक जल्दी पहुंचना था। चार बच्चे दीपांशु, आल्या, सोनम और अंकुश प्रतियोगिता में शामिल हुए। दीपांशु ने प्रथम और आल्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अवधेश प्रजापति चंद्रेज पाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, हरदीडाली कंपोजिट विद्यालय पर बाल दिवस पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान सपना मिश्रा, प्रेमलता जायसवाल, सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
मिठौरा एवं सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार, विद्या कन्या इंटर काॅलेज नरायनपुर में बालदिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने सोलर एनर्जी, पाचनतंत्र, प्राकृतिक आपदा, कृषि पद्धति, जल चक्र, प्रकाश संश्लेषण, प्राकृतिक सुरक्षा, बीज अंकुरण, पोषक तत्व सहित कुल 48 मॉडल प्रारूप तैयार किया। वनस्पति वाटिका एवं औषधि वाटिका आकर्षण का केंद्र रहा व खानपान के लिए बच्चों ने 14 स्टाॅल लगाए। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सिंदुरिया अखिलेश वर्मा ने कहा कि आज के समय में विज्ञान को बढ़ावा देना देश के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। प्रबंधक मुकुल गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दिलीप खरबार, त्रियुगी पटेल, सुनील गुप्ता, मदन मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुठहवां प्राथमिक विद्यालय पर बाल मेले का आयोजन हुआ।

रंगोली, ड्राइंग, खेल प्रतियोगिता आयोजित

महराजगंज। एजुकेट गर्ल्स संस्था ने जिले के 11 ब्लॉक के 46 स्कूलों में बच्चों की रचनात्मकता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। रंगोली, ड्राइंग, खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता रैली जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।

खंड़ शिक्षा अधिकरी मुसाफिर सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा, “बाल दिवस एक ऐसा अवसर है, जब हमें बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य के बारे में गहराई से सोचने का मौका मिलता है। एजुकेट गर्ल्स संस्था के स्टेट ऑपरेशंस हेड नितिन कुमार झा ने कहा, “ शिक्षा न केवल एक व्यक्ति के विकास का साधन है, बल्कि समाज को सशक्त बनाने की नींव भी है। इस आयोजन में बीडीओ श्वेता मिश्रा, खाद्य निरीक्षक अंकित सिंह, वार्डन सर्वदा तिवारी शोभा, वंदना मिश्रा, अमीरुन निशा, मंजू यादव, अजय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें