आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मानदेय भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर आशा कार्यकत्री एसोसिएशन संबद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता के लिए जो मानदेय के लिए कमेटी बनी है। कमेटी की ओर से प्रस्ताव कर राज्यस्तरीय अंशदान की घोषणा दिवाली तक की जाए। केंद्रीय अंशदान में डायरी का पैसा बढ़ोत्तरी के साथ अन्य मद में भी पैसा दो गुना किया जाए। तीन बार के जेई अभियान का रकम आशा का भुगतान नहीं हुआ है। जिसे तत्काल भुगतान कराया जाए। इस मौके पर हिना पासवासन, रामसवारे यादव, जयराम भारती, सुनीता, साधना, रीता, शकुंतला, कालिंदी, विमला, सरस्वती, अमरनाथ गिरी, पूनम आदि मौजूद रहे।