आवास निर्माण के लिए वनग्राम वािसयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर विकास खंड के ग्राम सभा बरगदवां राजा के वनटांगिया बीट नर्सरी व चेतरा नर्सरी निवासी लोगों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौपकर आवास निर्माण में होने वाली परेशानी की जानकारी दी। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
राम सवारे यादव ने कहा कि जिले के 18 वन टांगिया ग्रामों में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पट्टा धारकों को आवास मिला है। आवास निर्माण के लिए अधिकांश वन टांगिया ग्राम में जंगल के रास्ते ही ट्राली ले जाना पड़ता है। इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है। जबकि वन ग्राम वीट व चेतरा में अक्सर वन ग्राम चेतरा में अक्सर पुलिस चौकी पर कर्मचारियों द्वारा रोका जाता है। इसके कारण दोनों वन टांगिया ग्राम के लोगों को आवास निर्माण में परेशानी हो रही है। ईट भरी ट्राली को वन ग्राम में ले जाने मेें किसी के द्वारा रोका न जाए। जिससे जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आवास निर्माण पूर्ण किया जा सके। इस मौके पर शिवनाथ, दुर्विजय, राममिलन, रामकरन, चंद्रजीत, शशिकांत, महेंद्र आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नौतनवां तहसील के लालपुर, कल्याणपुर, निकोनियां वन टांगिया निवासी लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौपकर मुख्यमंत्री आवास निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा धनउगाही करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कुछ लाभार्थियों की द्वितीय किस्त रोकने का डर दिखाकर रकम लेने का आरोप मढ़ा है। इस मौके पर गांव के रामबेलास, मगरू, सोमना, रामजतन, भागीरथी, राजाराम, सुरेश, दयाराम, कमलावती, रामनयन, मोहर, योगेंद्र, राजजाराम, केशव, रामचंद्र, केसरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।