फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मामूली विवाद में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के पकड़ी भारत खंड में बुधवार को हुए मामूली विवाद के दौरान पटीदारों ने एक शख्स को कथित तौर पर मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पकड़ी भारत खंड के निवासी बाल गोबिंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे उसका पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच शिकायतकर्ता के पटीदार अनायास ही अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर मारा-पीटा। पास पड़ोस के कुछ लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पटीदार धीरेन्द्र, अविनाश व गौरव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें