ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता
दूसरे मैचे में डीएफए क्लब कानपुर यूपी ने अदापुर-नेपाल को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से पराजित किया
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में एमएससी तिनसुकिया आसाम की टीम ने एफएससी किशनगंज-बिहार को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। दूसरे मैच में डीएफए क्लब कानपुर यूपी ने अदापुर-नेपाल को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
पहला मुकाबला एमएससी फुटबॉल क्लब तिनसुकिया आसाम एवं एफएससी फुटबॉल क्लब किशनगंज, बिहार के बीच 90 मिनट का खेला गया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें बराबर पर रही। मध्यांतर खेल के 70वें मिनट में असम के संगम ने विपक्षी टीम के रक्षा पंक्ति को भेदते हुए शानदार मैदानी गोल कर अपने टीम को 1-0 से जीत दर्ज कर ली और असम ने सेमीफइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
दूसरा मुकाबला डीएफए क्लब कानपुर व अदापुर क्लब नेपाल के बीच 80 मिनट का मैच खेला गया। मैच के आखिरी क्षणों तक दोनों ही टीम के खिलाड़ी गोल मारने में असफल रहीं। निर्णायक मंडल ने मैच को ट्राई बेकर में ले जाने का निर्णय लिया। कानपुर ने अदापुर, नेपाल को 5-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। मैच में निर्णायक की भूमिका बिहार के संतोष सिंह व लाइनमैन की भूमिका खैराबाद के जमाल अख्तर व रशीद अहमद ने निभाया। पहले फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि डॉ. गौरव सिंह व दूसरे मैच के एडवोकेट मनोज केसरी रहे। इस दौरान संजय जायसवाल, फरीद अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, शैलेष सिंह, धर्मेंद्र मल्ल, आकाश सिंह, शकील अहमद, अशरफ अली, मंजूर अहमद, सोनू, सैफ मौजूद रहे।