फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चार माह से लंबित भुगतान और स्थायी मानदेय की मांग को लेकर शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय परिसर आशा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

आशा संघ की जिलाध्यक्ष जमरून निशा के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा और आंदोलन की लपटें लखनऊ तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि विगत जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर से कार्यपूर्ति एवं अन्य मदों की धनराशि का भुगतान नहीं होने से आशा बहनों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2006 में नियुक्त आशाओं को आज भी वही प्रोत्साहन राशि दी जा रही है जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम मजदूरी के आधार पर निश्चित मानदेय तय करने, परिवार सहित सभी आशाओं का आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग की। इस अवसर पर निर्मला पटेल, संगीता, नर्मदा यादव, विद्यावती, संध्या चौबे, मंजू, निर्मला देवी, अनीता प्रजापति, आबिदा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें